गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

मुंबई, 03 अक्टूबर (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 299.17 अंक टूटकर 80,684.14 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 202.48 अंक (0.25 प्रतिशत) नीचे 80,780.83 अंक पर था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 76.75 अंक गिरकर 24,759.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते यह 54.85 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,781.45 अंक पर था।

रियलिटी, एफएमसीजी, वित्त और आईटी क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली ज्यादा रही जबकि धातु, सार्वजनिक बैंक और फार्मा शेयरों में निवेशकों ने लिवाली की।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लुढ़क गये। वहीं, एक्सिस बैंक टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और एलएडंटी के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

Next Post

विजयन ने दिल्ली में मलयाली छात्रों पर हमले को लेकर शाह को लिखा पत्र

Fri Oct 3 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 3 अक्टूबर (वार्ता) केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दो मलयाली छात्रों पर नयी दिल्ली में पुलिस द्वारा कथित हमला किये जाने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप करने और घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है। गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर […]

You May Like