जबलपुर: कुंडम एवं पाटन थाना क्षेत्र में हुए दो अलग- अलग सडक़ हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों मेंं प्रकरण दर्ज कर लिया है।कुंडम पुलिस के मुताबिक रविवार शाम अरविंद श्रीवास्तव 24 वर्ष निवासी ग्राम मेढ़ी मनेरी थाना बीजाडांडी जिला मंडला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसका बड़ा भाई सुनील श्रीवास्तव, नंदकिशोर विश्वकर्मा एवं आशराम विश्वकर्मा के साथ चारों लोग जन्मदिन की पार्टी में कुण्डम आये थे पार्टी में शामिल होकर चारों 2 मोटर सायकलों से वापस मनेरी जा रहे थे कुण्डम कस्तरा रोड सरसवा मुर्गी फार्म के पास पीछे तरफ से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 09 क्यू जेड 1923 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके बड़े भाई सुनील श्रीवास्तव की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया।
जिससे बड़े भाई सुनील श्रीवास्तव एवं नंदकिशोर विश्वकर्मा मोटर सायकल सहित गिर गये, दोनों को हाथ पैर व शरीर में चोटें आईं। इसी प्रकार पाटन थाने में केशव राय निवासी ग्राम उडऩा पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार सुबह लगभग 10 बजे मजदूरी करने जबलपुर जा रहा था वह एवं कल्लू एक मोटर सायकल में तथा उसका छोटा भाई विकास राय, कोमल दाउ मोटर सायक क्रमांक एमपी 20 एन एन 2695 पर थे विकास मोटर सायकल चला रहा था लगभग 10-10 बजे जैसे ही रिंग रोड के पास पहॅुचे काले रंग की पल्सर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनक्यू 6405 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल को ओवरटेक किया अचानक से एक ट्रक सामने से आने पर पल्सर मोटर सायकल चालक ने अपनी मोटर सायकल वायें तरफ काटी एवं विकास की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे विकास एवं कोमल दाउ मोटर सायकल सहित गिर गये दोनों को हाथ पैर व शरीर में चोटें आई।
