जबलपुर: गढ़ा निवासी नवविवाहिता से दहेज में पांच लाख रूपए की मांग पूरी नहीं हुई तो दहेज लोभियों ने जेवर हड़पने के बाद महिला को मिर्गी की बीमारी बताकर उसे मायके भेज दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है । पुलिस के मुताबिक सिद्धा देवी 34 वर्ष निवासी बावली गढा की शादी 4 दिसम्बर 25 को आशुतोष निमझा निवासी मिलौनीगंज के साथ हुई थी पति फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरी करते है।
शादी में कम दहेज मिलने को लेकर उसके पति एवं सास देवी कोष्टा, जेठ अभिजीत कोष्टा, जेठानी भाग्यश्री कोष्टा उलाहना देते हुये 5 लाख रूपये एवं अन्य वस्तुओं की मांग करने लगे, जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। स्वास्थ खराब हो गया था मेडिकल रिपोर्ट नार्मल आने पर भी ससुराल वाले कहने लगे पुरानी मिर्गी की बीमारी है। माता पिता को बुलवाकर उसे मायके भिजवाया दिया। उसके जेवर सभी रख लिये तभी से वह अपने मायके में रह रही है। दहेज में उससे 5 लाख रूपये की मांग करते है।
