बकचुर बीट में सागौन के पेड़ों पर चली तस्करों की कुल्हाड़ी, वन विभाग ने एक को दबोचा

पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व में सागौन वृक्षों की अवैध कटाई में लिप्त तस्करों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

वन विभाग के अनुसार यह कार्रवाई 8 अप्रैल को पन्ना टाइगर रिजर्व के बकचुर बीट क्षेत्र में की गई। सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर जंगल में सागौन वृक्षों की कटाई कर रहे हैं, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

टीम की आहट मिलते ही तस्कर भागने लगे, लेकिन पीछा कर एक आरोपी सुरेन्द्र सिंह गोंड निवासी खजरी कुडार को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से 14 नग सागौन की सिल्लियां जब्त की गई हैं, जिनका बाजार मूल्य लगभग 30 हजार रुपये बताया गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी रोहित पुरोहित ने बताया कि फरार तीन आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Post

विष्णुपुरी गुरुद्वारा में गुरु अर्जन देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया

Thu Apr 9 , 2026
इंदौर। सिख धर्म के पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर के विष्णुपुरी गुरुद्वारा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका, दर्शन किए और गुरु साहिब का आशीर्वाद […]

You May Like