
इंदौर। सिख धर्म के पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर के विष्णुपुरी गुरुद्वारा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका, दर्शन किए और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महापौर श्री भार्गव ने संगत के साथ कुछ समय बिताया और गुरुबाणी का श्रवण किया। इसके बाद उन्होंने लंगर हॉल में जाकर श्रद्धापूर्वक लंगर ग्रहण किया तथा सेवा भाव की सराहना की।
