मिनी मैराथन का हुआ सफल आयोजन

ग्वालियर:ऊर्जामंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर द्वारा निरंतर मेनी मैराथन के माध्यम से ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर एक पर लाने एवं नशा मुक्त बनाने के लिए निरंतर मिनी मैराथन का आयोजन कर समाज में एक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है इस कार्य में जन कल्याण समिति एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अपनी सहयोगिता निभाते आ रहे हैं आज उसी क्रम में चार शहर के नाके से वीर दुर्गादास राठौर चौक तक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें बच्चे महिलाएं सहित सैकड़ो क्षेत्र वासियों ने हिस्सा लिया एवं स्वच्छता एवं नशा मुक्त बनाने के लिए आमजन को प्रेरित करने का प्रयास किया।

मैराथन में समापन के समय ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको ग्वालियर को नंबर एक एवं नशा मुक्ति एवं स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर मेरी मैराथन के माध्यम से आमजन के बीच में संदेश देना है और हर जगह स्वच्छता एवं सफाई का विशेष ध्यान रखना है अंत मे आभार मंडल अध्यक्ष ने व्यक्त किया
मैराथन में योगेंद्र तोमर,अजमेर सिंह परिहार, अरुण बाजपेई,दारा सिंह सेंगर, राजू सेंगर अरविंद राय, ओमप्रकाश शेखावत, ओंकार सिंह भदोरिया, जगन्नाथ सिंह सिकरवार, जन भागीदारी अध्यक्ष राम अवतार सिंह बैस होशियार सिंह तोमर,शुभेंद्र यादव प्रयाग सिंह तोमर, देवेंद्र राठौर, महेंद्र आर्य सुनील तोमर, किशन यादव, शैलेंद्र बेस, विक्रम परिहार,दीपक गॉड, शैलू चौहान, कौशल तोमर, धर्मेंद्र यादव, सचिन सिकरवार, शीतल अग्रवाल, ममता चौहान, इंद्रवीर भदोरिया, जीतू भदोरिया, धीरू तोमर, रामकिशन परिहार, सहित सेकड़ो लोगो ने सहभागिता की

Next Post

भजन संध्या कार्यक्रम में लड़कियों के ठुमके पर हुई नोटों की बारिश, देख कर भड़की जनता

Sun Sep 7 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी जिले में गणेश पंडाल में भजन संध्या के कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगे। इस कार्यक्रम में ‘प्यार का तोहफा तेरा, बना है जीवन मेरा’ जैसे फिल्मी गानों पर लड़कियों ने अश्लील डांस किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद लोगों में आक्रोश […]

You May Like