अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 2 की मौत

सतना:दशहरा का मेला देखकर वापस गांव की ओर लौट रहे बाइक सवार 3 युवक सडक़ हादसे का शिकार हो गए. अज्ञात वाहन की टक्कर के चलते जहां 2 की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस द्वारा दुर्घटनाकारित करने वाले वाहन की खोजबीन की जा रही हैप्राप्त जानकारी के अनुसार नागौद थाने की पोंड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पोंड़ी निवासी अनुज कुशवाहा पिता बसंता उम्र 22 वर्ष, आशू चौधरी पिता मन्नू उम्र 24 वर्ष और बिट्टू कुशवाहा पिता स्व. साहौली उम्र 35 वर्ष बाइक पर सवार होकर अपने गांव से कुलगढ़ी में आयोजित दशहरा समारोह देखने के लिए गए थे.

दशहरे का मेला देखने के बाद बाइक पर सवार होकर तीनों वापस गांव की ओर लौट रहे थे. बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक अटरा गांव मोड़ के निकट पहुंची वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए. वहीं घटना के फौरन बाद ही अज्ञात  चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला. कुछ देर तक घायल वहीं पर पड़े रहे. वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके चलते पोंड़ी चौकी प्रभारी राजेंद्र साकेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए.

सभी घायलों को उपचार के लिए उचेहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां पर चिकित्सक द्वारा जांच करने पर अनुज कुशवाहा और बिट्टू कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि गंभीर तौर पर घायल आशू का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल में उपचाररत आशू की हालत गंभीर बनताई जा रही है. वहीं पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर दुर्घटनाकारित करने वाले वाहन और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
 डेढ़ दर्जन श्रद्घालु घायल
रीवा जिले के बैकुण्ठपुर से देवी प्रतिमा लेकर मैहर की ओर जा रहे श्रद्धालु सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गए. मैहर जिले के अमरपाटन के निकट एक ट्रेलर की टक्कर लग जाने से एक ओर जहां ट्रैक्टर पलट गया. वहीं दूसरी ओर उसमें सवार डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अमरपाटन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां पर उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई

Next Post

दो अलग-अलग विवाद में मारपीट और दी जान से मारने की धमकी

Sat Oct 4 , 2025
इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मारपीट और धमकी के मामले सामने आए. दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पहला मामला 26 वर्षयी चिन्मय दुबे निवासी अम्बिकापुरी भोलाराम उस्ताद मार्ग, ने पुलिस को […]

You May Like