ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक 18 और 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की मौजूदगी में संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मंथन होगा।

बैठक में 23 जून 2026 को घोषित 106 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति तथा 41 स्थायी आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारी, संभाग एवं जिला प्रभारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, जो विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, भी शामिल होंगे। इस दौरान वरिष्ठ नेतृत्व कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी। इसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, कार्यकर्ता प्रशिक्षण, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

भाजपा का मानना है कि इस कार्यसमिति बैठक के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, बोले SIT की अंतिम रिपोर्ट के बाद दूंगा हर आरोप का जवाब

Tue Jul 7 , 2026
लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के दानपात्र से कथित धन चोरी के मामले में बढ़ते विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच पूरी होने और […]

You May Like