छतरपुर: खजुराहो स्थित गौतम रिसॉर्ट में सोमवार शाम बड़ा हादसा हुआ। खाना खाने के बाद 9 कर्मचारियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 4 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 5 को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।
जिन कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी, उनमें शामिल हैं
हार्दिक सोनी (20), प्रागीलाल कुशवाहा (54), गोलू अग्निहोत्री (25), बिहारी लाल पटेल (60), रामस्वरूप कुशवाहा (47), रवि कौदर (19), दयाराम कुशवाहा (65), रोशनी रजक (30) और गिरजा रजक (35)। ये सभी खजुराहो और आसपास के गांवों के रहने वाले थे।
कर्मचारियों ने आलू-गोभी की सब्जी सहित भोजन किया था, जिसके कुछ देर बाद उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसे लक्षण दिखाई दिए। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर खाने के सैंपल जब्त कर लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। प्रशासन ने रिसॉर्ट प्रबंधन को साफ-सफाई और फूड क्वालिटी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।
