इंदौर:संयोगितागंज थाना क्षेत्र में स्कूल में हुई मजाक मस्ती का मामला गंभीर विवाद में बदल गया. तीन युवकों ने मिलकर एक 17 वर्षीय छात्र के घर में घुसकर जहां गाली गलौज की वहीं कड़े से हमला कर जान से मारने की धमकी भी दे दी है.थाने से मिली जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 4 बजे की है. पीड़ित शुभ गोहर अपने घर 5/2 रेसिडेंसी एरिया स्थित मकान पर था, तभी पूर्वेश, शिवम और उनका एक साथी वहां पहुंचे.
तीनों ने स्कूल में हुई मजाक की बात का हवाला देते हुए मां बहन की गालियां देनी शुरू कर दीं. विरोध करने पर पहले थप्पड़ मारे और फिर हाथ में पहने कड़े से हमला किया, जिससे शुभ को चोट आई. हमलावर धमकाते हुए बोले कि अगर आगे कभी शिकायत की तो जान से खत्म कर देंगे. मामले में संयोगितागंज पुलिस ने घटना के बाद शुभ गोहर की शिकायत पर पूर्वेश, शिवम और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
