नीदरलैंड के साथ सेमीकंडक्टर और साइबरस्पेस में सहयोग बढाने की पेशकश की भारत ने

नयी दिल्ली 19 दिसम्बर (वार्ता) भारत ने नीदरलैंड के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के दायरे को बढाते हुए सेमीकंडक्टर, डिजिटल और साइबरस्पेस आदि क्षेत्रों में भी सहयोग बढाने की पेशकश की है। विदेश मंत्री डा.एस जयशंकर ने शुक्रवार को यहां नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील के साथ वार्ता से पहले अपने प्रारंभिक वक्तव्य में कहा कि भारत नीदरलैंड के साथ द्विपक्षीय और यूरोपीय संघ के महत्वपूर्ण देश के रूप में अपने संबंधों को खासा महत्व देता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच पिछले कुछ महीनों में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं जिनसे द्विपक्षीय सहयोग में नए आयाम जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि भारत को यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते में भी नीदरलैंड से समर्थन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी है और कृषि, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और जहाजरानी क्षेत्र में बहुत मजबूत सहयोग है। डा जयशंकर ने कहा कि सहयोग के नए क्षेत्रों के साथ सेमीकंडक्टर जैसे सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्र अब सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच इस महत्वाकांक्षी क्षेत्र में सहयोग बढाने की गुंजाइश है। उन्होंने कहा , ” चाहे वह सेमीकंडक्टर हो, डिजिटल, साइबरस्पेस या लाइफ साइंसेज, हम आपके साथ और अधिक मिलकर काम करना चाहेंगे। “

Next Post

एनबीए ने लाल चंदन संरक्षण के लिए आंध्र प्रदेश को 14.88 करोड़ जारी किये

Fri Dec 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने आंध्र प्रदेश वन विभाग को बहुमूल्य लाल चंदन के संरक्षण और अनुसंधान के लिए 14.88 करोड़ रुपये जारी किये हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा बताया कि लाल चंदन के संरक्षण […]

You May Like