घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म

जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत राइट टाउन स्थित एक घर में उप्र रहने वाला एक युवक किराए से कमरा लेने पहुंचा, सौदा तय नहीं होने के बाद पुन: रात को घर में घुसकर जबरदस्ती बलात्कार करते हुए फरार हो गया। बाद में पीडि़ता थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक राइट टाउन में 30 वर्षीय युवती अपनी मां के साथ रहती है। युवती की मां बीमार है जो बेड रेस्ट पर है। युवती को मकान के ऊपरी मंजिला के रूम किराए पर देने थे जिस पर उसने बोर्ड भी घर के बाहर लगाया हुआ था। तीन दिन पहले नीरज द्विवेदी नामक युवक ने युवती को फोन किया, किराए पर रूम लेने की इच्छा जाहिर की और रूम देखने घर पहुंच गया लेकिन किराया अधिक बताकर चला गया। इसके बाद वह युवती को मैसेज करता रहा और दबाव बनाता रहा।

Next Post

आज से शुरू होगी हाईस्कूल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा

Thu Feb 27 , 2025
सतना :माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा हाईस्कूल कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से आरंभ हो रही हैं। हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा नियमित तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। सभी […]

You May Like

मनोरंजन