स्कॉटलैंड की महिला टीम ने थाईलैंड को 58 रनों से हराया

लाहौर (वार्ता) कप्तान कैथरीन ब्राइस (60), मेगन मैककॉल (58) की अर्धशतकीय पारियों के बाद राचेल स्लेटर, अब्ताहा मकसूद और कैथरीन फ्रेजर (तीन-तीन) विकेट की शानदार गेंदबाजी के दम पर रविवार को स्कॉटलैंड की महिला टीम ने वूमेंस विश्वकप क्वालीफायर मुकाबले में थाईलैंड की टीम को 58 रनों से हरा दिया।

स्कॉटलैंड के 206 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड के लिए नट्टाया बूचाथम और चानिदा सुथिरुआंग की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करने का प्रयास किया। नौवें ओवर में राचेल स्लेटर ने नट्टाया बूचाथम (20) को पगबाधा कर थाईलैंड को 41 के स्कोर पर पहला झटका दिया। इसके बाद स्कॉटलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे थाईलैंड की बल्लेबाजी अधिक देर तक पिच पर नहीं टिक सकी। नत्थकन चंथम एक मात्र ऐसी बल्लेबाजी थी जिन्होंने 58 गेंदों में (63) रनों की पारी खेली। चानिदा सुथिरुआंग (18) रन बनाकर आउट हुई। कैथरीन फ्रेजर, अबताहा मकसूद और राचेल स्लेटर ने तीन-तीन विकेट झटकते हुए स्कॉटलैंड की पूरी टीम को 31.3 ओवर में 148 के स्कोर पर ढ़ेर कर मुकाबला 58 रनों से जीत लिया।

इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की महिला टीम ने कैथरीन ब्राइस (60), मेगन मैककॉल (58), ऐल्सा लिस्टर (38), एब्बी ऐटकेन-ड्रमंड (22) रनों की पारी खेली। थाईलैंड के गेदबाजों ने स्कॉटलैंड की पूरी टीम को 41 ओवर में 206 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया।

Next Post

भारत को 10 मिनट की डिलीवरी नहीं, टिकाऊ और मानवीय व्यापार मॉडल की जरूरत : कैट

Mon Apr 14 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एवं खुदरा कारोबारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने “क्विक कॉमर्स” के नाम पर 10 मिनट में डिलीवरी की व्यवस्था को अमानवीय, अस्थायी और व्यापार-विरोधी करार दिया और इसकी कड़ी आलोचना करते हुए […]

You May Like