एनबीए ने लाल चंदन संरक्षण के लिए आंध्र प्रदेश को 14.88 करोड़ जारी किये

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने आंध्र प्रदेश वन विभाग को बहुमूल्य लाल चंदन के संरक्षण और अनुसंधान के लिए 14.88 करोड़ रुपये जारी किये हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा बताया कि लाल चंदन के संरक्षण और अनुसंधान के लिए अब तक एनबीए ने आंध्र प्रदेश को 104 करोड़ रुपये से अधिक और अन्य राज्यों – तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना को 15 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी की है। लाल चंदन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर, चित्तूर, कडपा, प्रकासम और कुरनूल जिलों में ही पाया जाता है।

मंत्रालय के अनुसार लाल चंदन क्षेत्र जीन बैंक की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है और उत्कृष्ट संसाधनों से प्राप्त बीजों को स्थानीय संरक्षण के लिए जमा किया जा रहा है। लाल चंदन की छाल और लकड़ी से साबुन, क्रीम, लिप केयर और लकड़ी की कोटिंग जैसे उत्पादों को भी बनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि एनबीए-एबीएस से प्राप्त लाभ को संरक्षण, वैज्ञानिक विधि और समुदाय आधारित विकास में निवेश कर बहुमूल्य लाल चंदन के सामाजिक और आर्थिक मूल्यों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। मंत्रालय के अनुसार इस तरह के प्रयास से भारत के नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।

Next Post

शाह ने समुद्री पोत और बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए विशेष संस्था के गठन पर किया विचार विमर्श

Fri Dec 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 दिसम्बर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में समुद्री पोतों और बंदरगाह सुविधाओं की सुरक्षा के लिए नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की तर्ज पर एक विशेष संस्था, ब्यूरो ऑफ़ पोर्ट सिक्योरिटी (बीओपीएस) के गठन पर शुक्रवार को विशेष बैठक में गहन विचार विमर्श किया। बैठक […]

You May Like

मनोरंजन