एक पखवाड़े में भी शिक्षको की नही हुई पदस्थापना

सिंगरौली : जिले के करीब 29 शिक्षको को जन शिक्षक बनाया गया था, जहां समयावधि पूर्ण होने पर अक्टूबर महीने के दूसरे सप्ताह में जिला शिक्षा केन्द्र के द्वारा जन शिक्षक पद से मुक्त कर दिया गया था, लेकिन शिक्षको के नई पदस्थापना में डीईओ दफ्तर एक पखवाड़े का वक्त लगा दिया है।अब ऐसे 29 शिक्षको को अक्टूबर महीने का वेतन कहां से मिलेगा, इस पर भी तरह-तरह के बाते सामने आने लगी हंै।

दरअसल यहां बताते चले कि 29 शिक्षको को जन शिक्षक के रूप में पूर्व में पदस्थापना की गई थी,जहां जन शिक्षको का कार्यकाल पूर्ण होने पर अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में डीपीसी कार्यालय से शिक्षको को जन शिक्षक के पद से मुक्त करते हुये मूल शिक्षा विभाग में वापस कर दिये और ऐसे 29 शिक्षको को नवीन विद्यालय में पदस्थापना के लिए डीईओ को जवाबदेही सौपी गई है। परंतु एक पखवाड़े से शिक्षक पदस्थापना के इंतजार में बैठे रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि आज रविवार को डीईओ दफ्तर में सूची तैयार की जा रही थी। शिक्षको की पदस्थापना में इतना वक्त क्यों लगा दिया गया, इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चलने लगी है और डीईओ दफ्तर तरफ इशारे भी करने लगे हैं।
अक्टूबर महीने का वेतन कहां से मिलेगा?
अक्टूबर महीने में 29 शिक्षक पदस्थापना के लिए इंतजार में बैठे रहे। हालांकि रविवार की शाम तक पदस्थापना सूची जारी नही की गई थी, सूत्र बताते हैं कि डीईओ दफ्तर में सूची कई बार बनाई और बिगाड़ी जा रही थी,लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल है कि जब शिक्षको की पदस्थापना करीब एक पखवाड़े तक नही हुई तो वेतन किस आधार पर और कहां से दिया जाएगा? हमारे शिक्षक ऐप में भी उपस्थिति दर्ज नही है। हालांकि डीईओ दफ्तर में सब कुछ संभव है। बैक डेट या ऑफ लाइन डीईओ दफ्तर में कार्य दिखा कर वेतन आहरित करा दे। परंतु पदस्थापना के लिए कलेक्टर एवं जिपं सीईओ का अनुमोदन लेना ही पड़ेगा।

Next Post

छोला थाना क्षेत्र के मकान में मिले पत्नी, दो बच्चों और बुजुर्ग मां के शव; शुरुआती जांच में हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

Mon Nov 2 , 2026
भोपाल। राजधानी के छोला थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है. परिवार के चार सदस्यों के शव घर में मिले, जबकि परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू (35) का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां में रेलवे ट्रैक पर मिला […]

You May Like