छोला थाना क्षेत्र के मकान में मिले पत्नी, दो बच्चों और बुजुर्ग मां के शव; शुरुआती जांच में हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

भोपाल। राजधानी के छोला थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है. परिवार के चार सदस्यों के शव घर में मिले, जबकि परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू (35) का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां में रेलवे ट्रैक पर मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में नरेंद्र साहू की मां सरस्वती साहू (50), पत्नी सोमलता साहू (29), बेटी कृति साहू (10) और बेटा खुश साहू (6) शामिल हैं. वहीं, नरेंद्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि नरेंद्र साहू ने पहले अपनी मां, पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की और इसके बाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, अभी इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस घर के भीतर मिले साक्ष्यों, शवों की स्थिति और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौतों की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.

.....

Next Post

भारतीय मुक्केबाजों ने 14 पदक जीत कर टैमर टूर्नामेंट की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया

Mon Nov 2 , 2026
टैम्परे, (फिनलैंड) 02 नवंबर (वार्ता) टैमर टूर्नामेंट 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने कुल चार स्वर्ण, दो रजत और आठ कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस वार्षिक टूर्नामेंट में रविवार को अरुंधति चौधरी, आरती धरियाल, अंकुशिता बोरो और पवन बर्तवाल ने चार स्वर्ण पदक जीते। टैम्परे […]

You May Like