कलेक्टर एवं एसपी ने मेला तैयारियों का किया निरीक्षण

सतना।कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने शनिवार को चित्रकूट विकास प्राधिकरण में स्थापित कमांड सेंटर के कैमरों से चित्रकूट के मुख्य स्थानों की मानीटरिंग की। कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में पहली बार कमांड सेंटर द्वारा संपूर्ण मेला क्षेत्र के मुख्य स्थानों की निगरानी कमांड सेंटर द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विकास सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने दीपावली मेला तैयारी, व्यवस्था तथा मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ भ्रमण कर क्राउड कन्ट्रोल, पार्किंग और श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए किये गये प्रबंधों का जायजा लिया।

Next Post

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

Sat Oct 18 , 2025
सतना।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 19 अक्टूबर को दौरे को लेकर कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने शनिवार को सुभाष पार्क के निकट स्थित व्यापार भवन के बगल में पूर्व विधायक स्व. शंकरलाल तिवारी के निवास पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। […]

You May Like