
सतना।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 19 अक्टूबर को दौरे को लेकर कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने शनिवार को सुभाष पार्क के निकट स्थित व्यापार भवन के बगल में पूर्व विधायक स्व. शंकरलाल तिवारी के निवास पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा भी की। कलेक्टर एवं एसपी ने स्व. शंकरलाल तिवारी के निवास के आस-पास स्थित भवनों का भी निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात की जाने वाली पुलिस टीम के तैनाती की व्यवस्थायें देखी। कलेक्टर एवं एसपी ने स्व. तिवारी के पुत्र राज नारायण तिवारी (राजा), आशीष नारायण तिवारी, एवं पुनीत नारायण तिवारी से भेंट कर आवश्यक जानकारी एवं समन्वय पर चर्चा की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर विकास सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
