सरदार की जन्मजयंती पर यूनिटी फॉर माई भारत पदयात्रा हर लोकसभा क्षेत्र में निकलेगी

सतना .भारतीय जनता पार्टी व्दारा सरदार 150 यूनिटी मार्च अभियान के अंतर्गत लोकसभा स्तरीय पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है। जिले में यह पदयात्राएं 31 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में सांसद गणेश सिंह ने दी. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार महापौर योगेश ताम्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार जिला महामंत्री रमाकांत गौतम जिला मंत्री शुभम तिवारी जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू, ज्ञानेन्द्र सिंह गेंदलाल पटेल यश यादव उपस्थित रहे।

श्री सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, सामाजिक जिम्मेदारी और एकता की भावना को सशक्त करना है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, सामाजिक चेतना बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगा। विशेष रूप से अमृत पौड़ी पानी आज के युवाओं को इस यात्रा का केंद्र बिंदु बनाया गया है। इस अभियान में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन और सरदार 150 यंग लोडर्स प्रोग्राम जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। चयनित 150 युवा नेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा में भाग लेने का अवसर मिलेगा

अभियान में जिला स्तरीय और राष्ट्रीय पदयात्राएं शामिल हैं। 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक होने वाली जिला स्तरीय यात्राओं में तीन दिन तक 8-10 किलोमीटर की पैदल यात्राएं होंगी। स्कूलों और कॉलेजों में निबंध, बाद-विवाद, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक जैसे आयोजन होंगे। युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, स्वदेशी संकल्प, योग शिविर, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सांसद श्री सिंह ने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय एकता अभियान में भाग लेकर सरदार पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करें।

खाद के मामले में कुछ कमी रह गई

सांसद श्री सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर में स्वीकार किया कि खाद के मामले में मांग के मुताबिक अभी उत्पादन में कमी है. जिसके प्रयास किए जा रहे हैं देश मे नैनो यूरिया के क्षेत्र में काम चल रहा है. इसका फायदा किसानों को मिलेगा.

Next Post

ईडी ने आतंकी फंडिंग मामले में नक्सली नेता के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

Sat Oct 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने शनिवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन, पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के स्वयंभू प्रमुख दिनेश गोप और 19 अन्य के खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। यह आरोपपत्र आतंकी फंडिंग और धनशोधन से जुड़ा है, […]

You May Like