जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत खेरमाई मंदिर के पास पूर्व में हुए विवाद को लेकर बदमाश एक युवक से उलझ गए। चाकू दिखाकर धमकाने लगे युवक जान बचाकर भागा तो पीछा कर उसे पकड़ लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक दीपक चौधरी 30 वर्ष निवासी भोला नगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि साथी रोहन के साथ खेरमाई मंदिर के पास खडा था, तभी साहिल चौधरी, करण आये और पूर्व में हुये विवाद को लेकर झगड़ा करने लगे। साहिल ने चाकू निकाला और धमकाने लगे वह अपनी मौसी के घर की ओर भागा, उसका पीछा करते हुये दोनों आ गये, करन ने उसे पकड लिया और साहिल ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दोनों जांघ में चोट पहुंचा दी एवं भाग गये।
