भोपाल: कॉलेज छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के लिए मजबूर करने वाले संगठित गैंग के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। शनिवार को आरोपियों साद और साहिल के अवैध रूप से बने घरों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गैंग का सरगना फरहान खान अगला निशाना है, जिसके मकान पर कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुलडोजर चलाया जाएगा।
यह गैंग अप्रैल में तब सुर्खियों में आया था जब भोपाल के एक कॉलेज की छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई। फरहान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार पर आरोप है कि वे मिलकर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते, नशीले पदार्थ देकर संबंध बनाते और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर धर्मांतरण का दबाव डालते थे।
अब तक छह लड़कियां सामने आ चुकी हैं, जबकि पुलिस को शक है कि पीड़िताओं की संख्या 12 तक हो सकती है।गैंग के सभी छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और पांच एफआईआर दर्ज हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन को अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सूत्रों के अनुसार, फरहान के घर पर भी जल्द ही बुलडोजर चल सकता है।
