भोपाल: लव जिहादियों पर हो रही बुलडोज़र कार्यवाही को लेकर कांग्रेस की आपत्ति पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस लव जिहादियों के समर्थन में खड़ी है? यदि नहीं, तो इस कार्रवाई पर विरोध क्यों किया जा रहा है।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी दूर-दूर से आपत्ति जताते हैं, अगर सच में विरोध है तो बुलडोज़र के सामने आकर रोककर दिखाएँ। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हिंदू बेटियों के साथ अत्याचार करने वालों पर बुलडोज़र लगातार चलता रहेगा।
