बुंदेलखंड को बड़ी सौगात: भोपाल-छतरपुर-खजुराहो रेल लाइन सर्वे को मंजूरी

छतरपुर। केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाते हुए छतरपुर और पर्यटन नगरी खजुराहो को सीधे राजधानी भोपाल से जोड़ने वाली नई रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत सागर-छतरपुर-खजुराहो-भोपाल के बीच लगभग 320 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग का सर्वेक्षण किया जाएगा।

प्रस्तावित रेल लाइन भोपाल से शुरू होकर बंडा, शाहगढ़, हीरापुर और बड़ामलहरा जैसे प्रमुख कस्बों को जोड़ते हुए छतरपुर और खजुराहो तक पहुंचेगी। वर्तमान में इस क्षेत्र के लोगों को भोपाल जाने के लिए सड़क मार्ग या लंबी दूरी के रेल रूट पर निर्भर रहना पड़ता है। नई लाइन बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

इस परियोजना से पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खजुराहो जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तक सीधी रेल सुविधा मिलने से देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। साथ ही स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को भी आवागमन का सस्ता और सुगम साधन मिलेगा।

फिलहाल रेलवे बोर्ड ने केवल सर्वेक्षण की स्वीकृति दी है। सर्वे के दौरान मार्ग की व्यवहार्यता, लागत और भूमि अधिग्रहण सहित विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के बाद ही परियोजना के निर्माण को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

हालांकि, इस सर्वे की मंजूरी को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

Next Post

विधायक जैन ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भेंटकर विभिन्न विषयों पर की चर्चा

Wed Apr 8 , 2026
सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से सौजन्य भेंट कर उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक जैन ने शासकीय कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी की स्थापना का […]

You May Like