
दिन भर चली कार्रवाई, आय से अधिक सम्पत्ति का मामला
छिंदवाड़ा। जिले के हर्रई और चांद की तत्कालीन सीएमओ दिशा डेहरिया के घर गुरूवार की सुबह छह बजे करीब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने आय से अधिक मामले में छापामार कार्रवाई की है। वर्तमान में वह बारासिवनी नगर पालिका में सीएमओ के पद पर पदस्त है। वही उनके पास सिवनी नगर पालिका अतिरिक्त प्रभार है। इस दौरान बारासिवनी महिला के नाम पर ढाई करोड़ की बेनामी संपति निकली है। जिसमें दुकान, मकान, कपड़ों का कारोबार, कारें सहित आभूषण और जेबर शामिल है। बता दें कि ईओडब्ल्यु में डीएसपी सहित 16 अधिकारी कर्मचारियों का काफिला बाराती बनकर चार कारों से उनके निवास पर पहुंचे थे। इधर ईओडब्ल्यु की दूसरी टीम ने सिवनी में पदस्त उनके कार्यालय पहुंची। जहां उनके निवास की जांच भी की है। इसके बाद टीम उन्हें उनके बारासिवनी स्थित मकान भी लेकर गई है। जहां महज सात हजार का बैंक बैलेंस मिला है। दरअसल छिंदवाड़ा के हर्रई और चांद में सीएमओ रहते हमेशा सुर्खियों में रही थी। परिषद में उन पर भारी भ्रष्टाचार सहित रिश्वत के आरोप लगे थे। इस मामले में उनकी शिकायतें भी की गई थी। ईओडब्ल्यु की टीम ने शिकायत के बाद पूरी जानकारी जुटाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
कार्यवाही के दौरान मिली बेनामी संपत्ति
कार्रवाई के दौरान महिला सीएमओ के नाम पर मकान, दुकान और वाहनों के दस्तावेज पाए गए है। जिसमें मकान और दुकान कुल 4-मकान 1 एमआईजी, कालोनी करीब 1500 वर्गफीट, मकान 2 एमआईजी कॉलोनी, करीब 3000 वर्गफीट, दुकान 1 मेनरोड नागपुर रोड, दुकान 2 जेके जीन्स, शॉप, एमआईजी कॉलोनी, कुल वाहन 05-चार पहिया वाहन 2, इको स्पोर्ट्स एवं के्रटा, दो पहिया वाहन 3 मिले है। वही घरेलू सामान एवं दुकान का सामान, नगद, सोने-चांदी के जेवर कुल कीमती लगभग 30 लाख रूपये मिले है। उक्त तीनों स्थानों पर सर्च कार्यवाही में आभूषण, मकान, दस्तावेज, बैंक खाते इत्यादि से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा रही है। सर्च कार्यवाही के दौरान प्राप्त जानकारी दस्तावेज के विश्लेषण पर लगभग 2.5 करोड़ रूपये मूल्य की अनुपातहीन संपत्ति का अनुमान है। सर्च कार्यवाही जारी है।
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में ईओडब्ल्यू इकाई जबलपुर से उपुअ श्री ए व्ही सिंह के नेतृत्व में एवं निरीक्षक प्रेरणा पाण्डेय, कीर्ति शुक्ला, छविकांती आर्मो द्वारा वारासिवनी, उपुअ श्री स्वर्णजीत सिंह धामी के नेतृत्व में एवं उपुअ लक्ष्मी यादव, उनि विशाखा तिवारी द्वारा छिंदवाड़ा तथा उपुअ श्री मुकेश खंपरिया के नेतृत्व में सिवनी में एक साथ कार्यवाही की जा रही है।
