उत्तरी पूर्वी राज्यों को पहला अंग बनाने का काम किया: सिंधिया:

नयी दिल्ली 02 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पूर्व में उत्तर पूर्वी राज्यों को आखिरी टापू के रूप में देखा जाता था अब उत्तर पूर्वी राज्यों को पहला अंग बनाने का काम किया है।

श्री सिंधिया ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास को प्राथमिकता दी है। पूर्व में उत्तर पूर्वी राज्यों को देश के आखिरी टापू के रूप में देखा जाता था अब प्रधानमंत्री ने इसे पहला अंग बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच 54 मंत्रालय के बजट आवंटन 27 हजार करोड़ रुपये का था जो वर्तमान में 91 हजार करोड रुपये प्रति वर्ष हो चुका है जो साढे तीन गुणा अधिक है।

उन्होंने कहा कि उत्तरी पूर्वी राज्यों में 19 रेलवे प्रोजेक्ट 80 हजार करोड की लागत से चलाये जा रहे हैं। इन राज्यों के 4500 गांव को 4जी नेटवर्क से जोड़ने का काम किया किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां 65 साल में इन राज्यों में दस हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया जबकि पिछले दस साल मोदी सरकार ने 5500 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां देश में जीडीपी का ग्रोथ दर सात प्रतिशत है वहीं आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आठ पूर्वोत्तर राज्यों में जीडीपी ग्रोथ दर बारह प्रतिशत है। उऩ्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर पूर्वी राज्य भारत को आगे ले जा रहे हैं।

Next Post

मोदी सरकार देश में भय का माहौल बना रही है: कांग्रेस

Wed Apr 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि मोदी सरकार देश में भय का माहौल बना रही है और व्यक्तियों के बीच भेदभाव कर रही है। कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने ‘आप्रवास एवं विदेशी विषयक विधेयक 2025’ पर सदन में चर्चा शुरु करते हुए […]

You May Like