‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ में मेरा किरदार अमिताभ बच्चन के मशहूर “एंग्री यंग मैन” से प्रेरित है :शरद केलकर

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) अभिनेता शरद केलकर ने बताया है कि सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ में उनका किरदार अमिताभ बच्चन के मशहूर “एंग्री यंग मैन” से प्रेरित है। शरद केलकर खुद को नए-नए किरदारों में ढालने के लिए जाने जाते हैं। उनकी नई वेब सीरीज़ ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ इस समय नेटफ्लिक्स पर #1 ट्रेंड कर रही है। हाल ही में शरद केलकर ने बताया कि इस क्राइम थ्रिलर में उनका किरदार 1980 के दशक में अमिताभ बच्चन के मशहूर “एंग्री यंग मैन” से प्रेरित है। शरद केलकर ने कहा, “भला अमिताभ बच्चन का फैन कौन नहीं रहा है? वो एक शानदार अभिनेता हैं। बचपन में उनका मुझ पर बहुत असर था। मैं उनके जैसा हेयरस्टाइल भी बनवाता था। हालांकि इस शो में सिर्फ स्टाइल ही नहीं, कहानी और भी गहरी है।”

शरद केलकर ने अपने किरदार और एंग्री यंग मैन के कनेक्शन पर कहा,”शो में मेरे किरदार की बैकस्टोरी उसी दौर की है, जब अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन वाले किरदार आते थे। मेरा किरदार उनका फैन है। जब वो बाल कटवाने जाता है, तो सामने अमिताभ बच्चन की फोटो लगी होती है और वो वैसा ही हेयरस्टाइल बनवाता है। वो स्टाइल कहानी का बस एक छोटा सा हिस्सा है।” ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ में शरद केलकर बड़ा चौधरी, एक स्मगलिंग किंगपिन का रोल निभा रहे हैं। उन्होंने कहा,”इस रोल ने मुझे एक डार्क सोच को समझने का मौका दिया और मुझे खुशी है कि मैंने ये रिस्क लिया।” इस सीरीज़ में इमरान हाशमी और शरद केलकर के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलता है। कस्टम्स, अपराध और स्मगलिंग की दुनिया पर बनी यह सीरीज़ नीरज पांडे ने बनाई है और फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

Next Post

सोनी मैक्स पर 24 जनवरी को होगा एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Thu Jan 22 , 2026
मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 24 जनवरी को सोनी मैक्स पर होगा। सोनी मैक्स आइकॉनिक सिनेमा और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक कहानी कहने की अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए 24 जनवरी को रात आठ बजे पहली बार […]

You May Like