जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत मालगोदाम चौक के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, हनुमानताल के रजा चौक गली नंबर 3 निवासी उमर सिद्दीकी (19) बीती रात अपने दो दोस्तों, आफताब मंसूरी और फरहान खान के साथ मोटरसाइकिल एमपी 20 एम यू 5388 पर सवार होकर सिविल लाइन से अधारताल की ओर जा रहे थे। रात करीब 1:45 बजे जैसे ही उनकी बाइक मालगोदाम चौक के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार एमपी 20 सीजी 4138 के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही तीनों दोस्त बाइक समेत सड़क पर गिर गए, जिससे उनके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
