महाराजपुरा पुलिस ने लूट के प्रयास और चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश

ग्वालियर: थाना महाराजपुरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ज्वैलर्स की दुकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने टेकरी के जंगल से लगभग 4 किलो चांदी और 10 ग्राम सोना, कुल 7 लाख रुपये का माल बरामद किया। साथ ही एक ग्रे रंग की अल्टो कार, एक 32 बोर की पिस्टल, एक जिंदा राउंड और एक बाइक भी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी भानु गुर्जर और सोनू गुर्जर (दोनों निवासी ग्राम टिकरी, जिला मुरैना) ने गोला का मंदिर क्षेत्र में एक ज्वैलर्स को पिस्टल दिखाकर लूटने का प्रयास किया था तथा उसी रात महाराजपुरा क्षेत्र की दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, उप निरीक्षक राजीव सोलंकी, उप निरीक्षक श्याम सुंदर कुशवाहा, तथा सहायक उप निरीक्षक मनोज शर्मा की भूमिका रही।

Next Post

कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन कर बच्चों को किया जागरुक

Fri Oct 31 , 2025
ग्वालियर: कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टिट्यूट, ग्वालियर द्वारा शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय, गैंडे वाली सड़क, ग्वालियर में कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. सीमा शिवहरे ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को हेड एंड नेक कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर तथा सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तारपूर्वक […]

You May Like