जादू-टोने के शक में युवक की हत्या, चार दोस्त गिरफ्तार

माखन नगर। माखन नगर पुलिस ने लापता युवक चंदन नागवंशी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सुशील नागवंशी को शक था कि चंदन के परिवार द्वारा कराए गए जादू-टोने के कारण उसकी मां की मृत्यु हुई, इसी अंधविश्वास में उसने बदला लेने की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार 23 दिसंबर 2025 को चंदन मोटरसाइकिल लेकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। आरोपियों ने उसे पार्टी के बहाने बुलाया, शराब पिलाई और पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव और मोटरसाइकिल को बुधनी के मिडघाट जंगल में पेट्रोल डालकर जला दिया गया। सीसीटीवी फुटेज और सख्त पूछताछ के बाद पुलिस ने दो बालिग और दो विधि विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है।

Next Post

प्लाट विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम

Fri Jan 2 , 2026
अशोकनगर। पिपरई के चिकमगलूर चौराह के पास प्लॉट विवाद को लेकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार रात्रि की बताई जा रहीं है। मारपीट की यह घटना सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई। तो वहीं बुजुर्ग की मृत्यु के बाद परिजनों ने […]

You May Like