गूंज’ यात्रा: रॉयल मार्केट में आमसभा से लगा भारी जाम, वैकल्पिक मार्ग से निकले वाहन

भोपाल। कांग्रेस की ‘छात्रों की गूंज’ अभियान बुधवार को इंदौर से भोपाल पहुंची. रायॅल मार्केट में आमसभा के दौरान सड़क मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा. देर शाम को ट्रैफिक जाम होने की स्थिति भी इस दौरान बनी रही. हालांकि यातायात पुलिस ने आमसभा के लिए पहले से ही अनुमति दी थी और मार्ग भी परिवर्तित किया गया था. इसके साथ ही एंबुलेंस और मरीजों के आवागन की सुविधा का भी ख्याल रखा गया.

रायल मार्केंट में कई अस्पताल और मेडिकल स्टोर की दुकानें हैं. ऐसे में इस क्षेत्र में आमसभा या प्रदर्शन होने से बीमारी की हालत में किसी व्यक्ति को पहुंचाने में परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है. सभा के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि उन्होंने सीएम हाउस के आसपास प्रशासन से अनुमति मांगी थी लेकिन, उन्हें रायल मार्केट के पास उन्हें अनुमति दी गई. पटवारी ने कहा कि यहां अस्पतालों के बीच उन्हें जानबूझ कर अनुमति दी गई.

तीन मोहरा, एलबीएस आस्पताल तक कांग्रेस की आमसभा का संचालन किया गया. कार्यक्रम में बडी संख्या में लोग शामिल हुए. साईकिल यात्रा का मार्ग इंदौर से चिरायु मेडिकल कॉलेज से भोपाल नगर में प्रवेश, बैरागढ़, लालघाटी चौराहा, कोहेफिजा चौराहा होकर रॉयल चौराहा तक रहा.

ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान लालघाटी चौराहा से रॉयल मार्केट की ओर, कोहेफिजा ओर जीएडी चौराहा से रॉयल मार्केट की ओर, जाने वाले मार्ग को परिवर्तित रखा. इसी तरह मोती मस्जिद से रॉयल मार्केट की ओर, कर्फ्यू वाली माता मंदिर से रॉयल मार्केट की ओर, शाहजहानाबाद से रॉयल मार्केट की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन का मार्ग परिवर्तित रहा.लालघाटी से व्हीआईपी रोड तक वैकल्पित मार्ग रखा गया.

Next Post

​नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले स्कूल वाहन पर ब्यावरा पुलिस का एक्शन, वाहन जब्त कर भेजा कोर्ट

Wed Jul 15 , 2026
ब्यावरा। बीते 3 जुलाई को यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों को ओवरलोडिंग परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध चालान बनाकर जब्त किया था. लेकिन बावजूद इसके हाईवे पर थोड़े से लालच के चक्कर में नन्हे बच्चों की जान दंाव पर लगाई जा रही है. एसपी अमित तोलानी के निर्देशन में […]

You May Like