​नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले स्कूल वाहन पर ब्यावरा पुलिस का एक्शन, वाहन जब्त कर भेजा कोर्ट

ब्यावरा। बीते 3 जुलाई को यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों को ओवरलोडिंग परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध चालान बनाकर जब्त किया था. लेकिन बावजूद इसके हाईवे पर थोड़े से लालच के चक्कर में नन्हे बच्चों की जान दंाव पर लगाई जा रही है.

एसपी अमित तोलानी के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात देवनारायण पांडे द्वारा ओवरलोड स्कूल वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया गया.

चेकिंग के दौरान उक्त स्कूल वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक संख्या में बच्चों को बैठाकर वाहन चालक परिवहन करते हुए पाया गया, जो मोटरयान अधिनियम एवं यातायात नियमों का उल्लंघन होने के साथ-साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा था. इस पर वाहन को जब्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई. वाहन मालिक पर अधिक से अधिक जुर्माने हेतु प्रकरण तैयार कर न्यायालय पेश किया गया. कार्रवाई में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवनारायण पांडेय, उपनिरीक्षक पंचमलाल कलमे, प्रीतम, दिगपाल, राहुल, शैलेंद्र एवं योगेंद्र की सराहनीय भूमिका रही.

परिजनों को ध्यान देने की जरूरत

यातायात निरीक्षक देवनारायण पांडे ने बताया कि स्कूल के बच्चों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जावेगी. मेरे द्वारा एवं मेरी स्कूल चेकिंग टीम द्वारा समस्त स्कूल संचालकों, वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की गई है कि वे विद्यार्थियों का परिवहन केवल निर्धारित क्षमता के अनुसार ही करें तथा सभी यातायात एवं सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें. उन्होंने पालकों से अपील की है कि अपने बच्चों को वाहनों में क्षमता से अधिक संख्या होने पर ना बैठाएं. परिजनों को इस विषय में गंभीर होने की जरूरत है. साथ ही स्कूल संचालकों को भीअवगत कराया जाएगा.

Next Post

ताले में बंद भ्याना उप स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ नदारद

Wed Jul 15 , 2026
सारंगपुर। गांव में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र तो खोले गए हैं. लेकिन इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. लोगों को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय, क्लीनिकों पर या जिला स्तर पर अस्पताल में जाना पड़ता है. स्वास्थ्य केंद्र पर […]

You May Like