जबलपुर:माढ़ोताल थाना अंतर्गत कचनारी में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद पिता ने पुत्र को गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।टीआई नीलेश दोहरे ने बताया कि कचनारी निवासी हेमचंद पटेल का प्रॉपर्टी को लेकर पुत्र आकाश पटेल निवासी दीनदयाल चौक से विवाद चल रहा है।
रात करीब 1 बजे हेमचंद ने फोन कर आकाश को बुलाया, जहां पिता पुत्र के बीच में विवाद बढ़ गया, पिता ने बेटे को गोली मार दी। गोली सीधे उसके हाथ में जाकर लगी। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
