माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में पर्वतीय क्षेत्र माउंट आबू में कड़ाके की ठंड के चलते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई और यह 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कड़ाके की ठंड से यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। स्थानीय नागरिक एवं पर्यटक सवेरे दिन चढ़ने तक घरों एवं होटलों में ही दुबके रहे। दिन में आसमान के साफ रहने से धूप सेंकने को लोग अपने घरों की छतों, सड़कों के किनारों पर खड़े होकर धूप सेवन का आनंद लेते देखे गए। सुबह-शाम बर्फीली हवाओं से बाजार और पहाड़ पर चहल पहल कम रही।

 

Next Post

जनता केजरीवाल को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने को तैयार : आप

Fri Jan 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) ने कहा कि दिल्ली में इस बार फिर झाड़ू चलेगी और यहां की जनता अरविंद केजरीवाल को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज विकासपुरी, द्वारका और मटियाला विधानसभा में […]

You May Like