
ग्वालियर। प्रधानमंत्री की ट्रांजिट विजिट को लेकर जिला प्रशासन तैयार है। तीन किलोमीटर का क्षेत्र नो फ्लाई जोन रहेगा। सुरक्षा के लिए तय गाइड लाइन के मुताबिक और दूरी के हिसाब से तीन अस्पतालों में आपातकालीन व्यवस्था की गई है। एयरफोर्स स्टेशन पर पीएमओ, सेफ हाउस व ग्रीन रूम भी तैयार किए गए हैं। इनके लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
वैसे तो पीएम ग्वालियर एयरपोर्ट से सेना के हेलिकॉप्टर से अशोक नगर जाएंगे, लेकिन यदि मौसम खराब होता है तो विकल्प के तौर पर सड़क मार्ग का भी निरीक्षण अफसरों ने किया है। साथ ही शहर में पीएम के लिए मुरार वीआईपी सर्किट हाउस रिजर्व रखा गया है और बिरला अस्पताल व जेएएच भी मेडिकल के लिए रिजर्व रखा गया है।इसलिए पुलिस ने एयरपोर्ट से लेकर वीआईपी सर्किट हाउस फिर वहां से बिरला अस्पताल व जेएएच तक कारकेड निकाला। इस दौरान कारकेड के दौरान जो भी कमियां सामने आईं उनको तत्काल दुरुस्त किया गया।
