चलती ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत

ग्वालियर। डबरा के पास अनंतपेठ रेलवे यार्ड में ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निवासी थे और मुंबई से लौटते हुए नागपुर से दिल्ली जा रहे थे। मृतकों की पहचान अरवाज अली पुत्र कौशर अली और मोहम्मद अयान पुत्र मकसूद के रूप में हुई है। दोनों ट्रेन संख्या 12615 जीटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। यह घटना डबरा रेलवे स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर अनंतपेठ रेलवे यार्ड पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी साहब सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक के किनारे शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले, जिससे उनके चलती ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मिले एक चालू मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद युवकों की पहचान सुनिश्चित हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Next Post

सूदखोरों की प्रताड़ना से टूटे दूध व्यापारी ने जहर खाकर दी जान

Thu Feb 5 , 2026
इंदौर। सूदखोरों के दबाव और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक दूध व्यापारी ने अज्ञात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना बड़ा गणपति क्षेत्र की नारनोरी धर्मशाला के पास की है, जहां जहर खाने के बाद युवक ने अपने परिचित को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। परिजन उसे […]

You May Like