कोल्हापुर/रत्नागिरी, (वार्ता) महाराष्ट्र के तटीय रत्नागिरी जिले में एक ट्रक, एक ऑटोरिक्शा और एक जीप की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना कल रात चिपलून-कराड मार्ग पर पिंपरी में हुई।
चिपलून पुलिस के सूत्रों के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब रिक्शा और जीप के चालक एक-दूसरे से बचने की कोशिश कर रहे थे और उनकी गाड़ियाँ विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गईं।
मृतकों की पहचान शबाना सय्यद (50), हैदर सय्यद (3), नियाज़ सय्यद (50) और रिक्शा चालक इब्राहिम लोनो (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जीप चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
