पुलिसकर्मी ने युवक को लौटाया नकदी से भरा बैग

भोपाल। छोला मंदिर थाने की एफआरवी टीम की सतर्कता से एक युवक का दो लाख रुपए कैश से भरा चोरी होने से बच गया. युवक को पुलिसकर्मी ने बैग वापस दिलाया. एफआरवी में आरक्षक भरत शर्मा भानपुर पुलिस चौकी पर तैनात थे. युवक के बैग में 3 मोबाईल और 2 लाख रुपए नगद थे.

बताया जा रहा है कि युवक शिवांश स्वामी का बैग कार में रखा था, जिसे कुछ बच्चे लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे. इसकी सूचना शिवांश ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची एफआरवी में पायलट कन्हैयालाल और आरक्षक भरत शर्मा ने सूझबूझ दिखाई और युवक का बड़ा नुकसान होने से बच गया. बैग को लेकर जा रहे कुछ बच्चे जब भाग रहे थे. इस दौरान पुलिसकर्मी भरत शर्मा ने आवाज लगाई. इससे बैग लेकर भाग रहे बच्चे बैग को वहीं छोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पार कर गए. फरियादि शिवांश स्वामी ने इस मौके पर दोनों पुलिसकर्मियों का आभार माना. फरियादि एक टेलीकाम कम्पनी में कार्यरत है.

Next Post

सोनम वांगचुक के समर्थन में इंदौर के छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग

Sat Jul 18 , 2026
इंदौर। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच इंदौर के छात्रों ने भी अपनी आवाज बुलंद की। शहर के टंट्या भील चौराहे पर […]

You May Like