रतनजोत के बीज खाने से सात बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

छिंदवाड़ा। ग्राम कुबड़ी में रतनजोत के बीज खाने से सात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजन बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सभी को भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में बच्चों का उपचार जारी है। बीमार बच्चों में अभिषेक डेहरिया, पवन डेहरिया, पिंकी भारती, अमृता भारती, मयूरी भारती, कशिश भारती और भूमिका भारती शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगडऩे लगी। स्थिति को देखते हुए परिजनों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।इस संबंध में महिला सविता डेहरिया ने वीडियो जारी कर घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत ठीक है।

अभिभावक बरतें सावधानी ०००००

रतनजोत के बीज में विषैले तत्व हो सकते हैं। इनके सेवन से बच्चों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। ऐसे में अभिभावकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। बच्चों को अनजान पेड़-पौधों के फल, पत्तियां और बीज खाने से रोकें। यदि गलती से कोई बच्चा इनका सेवन कर ले, तो घरेलू उपचार के बजाय तत्काल चिकित्सकीय सहायता लें।

Next Post

भारत ए ने नेपाल को 306 रन से रौंदा

Fri Nov 20 , 2026
दोहा, 20 नवम्बर (वार्ता) कुमार कुशाग्र (117) और तिलक वर्मा (107) के शानदार शतकों तथा उनके बीच चौथे विकेट के लिए 206 रन की जबरदस्त साझेदारी और प्रिंस यादव (छह रन पर पांच विकेट) तथा हर्षित राणा (16 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ए ने […]

You May Like