ग्राम भगोरा में आयोजित जनसंवाद में पहुंचे सैकडों लोग

इंदौर: महू के ग्राम भगोरा में पुलिस ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें ग्रामीणों को सीधे अपने मुद्दे पुलिस अधिकारियों के सामने रखने का मौका मिला. इस दौरान सैकडों लोग जनसंवाद में पहुंचे.जनसंवाद में जिला इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी, एसडीओपी महू ललित सिंह सिकरवार और थाना प्रभारी महू मौजूद रहे.

इस दौरान एसपी ने ग्रामीणों से ग्राम की भौगोलिक स्थिति, सामाजिक परिस्थितियों और अन्य सामान्य जानकारी ली. ग्रामीणों ने अपने निजी और सार्वजनिक समस्याओं के बारे में खुलकर बताया. इसके बाद सभी समस्याओं के तुरंत और उचित समाधान के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने मौके पर ही कई मुद्दों के लिए प्रारंभिक कार्रवाई करने की बात कही. मीडिया से चर्चा करते हुए एसपी ने बताया कि जनसंवाद में सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और विभागों को निर्देशित उचित कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए है.

Next Post

परिवार एवं संस्कृति बचाने के लिए संतति आवश्यक

Thu Dec 25 , 2025
इटारसी। पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव कम करने हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक विरासत को समझो ने उसे बचाए रखना के लिए संतति आवश्यक है बिना संत एवं संतों की वाणी के इस देश की संस्कृति और परिवार नहीं बच सकते साथ ही संत आचरण ही परिवार और संस्कृति […]

You May Like