सीहोर। जरुरतमंद लोगों की मदद करने इक्विपमेंट बैंक की स्थापना की जा रही है. यहां पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, मेडिकल बेड, व्हील चेयर सहित 14 तरह के मेडिकल इक्विपमेंट पूर्ण रूप से निशुल्क दिए जा रहे हैं.
इसकी शुरूआत रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय सहित अन्य ने की है. क्लब के द्वारा लोगों की मदद इस मेडिकल बैंक के माध्यम से की जा रही है, लेकिन इसको भव्य रूप से जनहित में रोटरी क्लब मेडिकल इक्विपमेंट बैंक की स्थापना का लाभ भी जरुरतमंदों को मिल रहा है. रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री विजयवर्गीय की पहल से अब तक नौ से अधिक जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल चुका है, मेडिकल इक्विपमेंट में जिनके पास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, मेडिकल बेड, व्हील चेयर आदि उपयोग में नहीं आ रही है, उनको वह जरूरतमंदों को प्रदान कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि मानव सेवा के पावन उद्देश्य को साकार करने के लिए रोटरी क्लब द्वारा नगर में एक मेडिकल इक्विपमेंट बैंक की स्थापना की जा रही है. इस पहल का उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिवारों को सहायता प्रदान करना है, जिन्हें अस्थायी रूप से चिकित्सा उपकरणों की आवश्यकता होती है, किंतु आर्थिक अथवा अन्य कारणों से उन्हें प्राप्त करने में कठिनाई होती है. रोटरी क्लब ने नगरवासियों से अनुरोध किया है कि जिनके पास ऐसे चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं और वर्तमान में उनका उपयोग नहीं हो रहा है, वे उन्हें बैंक में दान स्वरूप जमा कराएं. उनका यह योगदान किसी पीडि़त परिवार के लिए राहत का माध्यम बनेगा.
