श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत गौर में सत्यप्रकाश टावर एकता मार्केट में काम करने के दौरान एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि विजय मरावी 24 वर्ष निवासी ग्राम कोडि़या थाना शहुपरा जिला डिण्डौरी, सत्यप्रकाश टावर एकता मार्केट के पास गौर बरेला में काम करने के दौरान घायल हो गया, चोटों के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी मौत हो गई। पुलिस पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, पुलिस का कहना है कि चोटें कैसे आई इसका पता लगाया जा रहा है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

फायर आर्म्स सहित 2 युवक पकड़ाए 

Sun Oct 5 , 2025
जबलपुर। ग्वारीघाट पुलिस ने दो युवकों को फायर आर्म्स सहित पकड़ा है जिनके कब्जे से एक पिस्टल, दो मैगजीन एवं एक कारतूस जप्त किया गया। टीआई सुभाषचंद बघेल ने बताया सिद्धघाट के नीचे फायर आर्म्स लिये घूम रहे स्वप्निल सिंह परिहार उर्फ अंशुल 31 वर्ष निवासी पटैल नगर इंद्रलोक कालोनी […]

You May Like

मनोरंजन