पहलगाम पर सरकार की सर्वदलीय बैठक

नयी दिल्ली 24 अप्रैल (वार्ता) सरकार की ओर से सभी राजनीतिक दलों को सर्वदलीय बैठक में पहलगाम हमले के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

अब से कुछ देर पहले शुरू हुई बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं । उनके अलावा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री डा एस जयशंकर , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बैठक में भाग ले रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी,समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव , आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद की सुप्रिया सुले, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय , राजद के प्रेमचंद गुप्ता आदि नेताओं के अलावा गृह सचिव गोविंद मोहन और गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक तपन डेका भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

Next Post

गलती से सीमा पार करने वाला बीएसएफ का जवान पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में

Thu Apr 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 अप्रैल (वार्ता) पंजाब के फिरोजपुर में तैनात सीमा सुरक्षा बल का एक जवान बुधवार को गलती से सीमा पार चला गया जहां उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया। सीमा सुरक्षा बल के अनुसार इस जवान को वापस लाने के लिए पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ […]

You May Like