गलती से सीमा पार करने वाला बीएसएफ का जवान पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में

नयी दिल्ली 24 अप्रैल (वार्ता) पंजाब के फिरोजपुर में तैनात सीमा सुरक्षा बल का एक जवान बुधवार को गलती से सीमा पार चला गया जहां उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया।

सीमा सुरक्षा बल के अनुसार इस जवान को वापस लाने के लिए पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ फ्लैग मीटिंग चल रही है। दोनों देशों की सीमाओं पर इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं जब जवान गलती से दूसरे देश की सीमा में प्रवेश कर गये थे।

रिपोर्टों के अनुसार यह जवान किसानों के साथ था और गलती से पाकिस्तान की सीमा में घुस गया।

Next Post

गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में प्रथम प्रवेशित कक्षा में प्रवेश के संबंध में दिशा-निर्देश

Thu Apr 24 , 2025
भोपाल, 24 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनयम के तहत कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों को गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों की प्रथम प्रवेशित कक्षा की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर सत्र 2025-26 के लिये ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से निशुल्क प्रवेश शीघ्र प्रारंभ […]

You May Like

मनोरंजन