एसएससी की तैयारी के लिए इंदौर आए छात्र ने लगाई फांसी

इंदौर: भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एसएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए इंदौर आए 18 वर्षीय छात्र ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार रात दोस्त कोचिंग से लौटे तो वह कमरे में फंदे पर लटका मिला. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.थाना क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाले 18 वर्षीय मृतक प्रियांश जो मुलरुप से जिला नरिसंहगढ़ गाडरवाड़ा का रहने वाला था.

वह करीब 15 दिन पहले इंदौर आया था और भंवरकुआ क्षेत्र में तीन दोस्तों के साथ किराए के कमरे में रहकर एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. दोस्तों ने बताया कि घटना के समय प्रियांश कमरे में अकेला था, कोचिंग से लौटने पर वह फंदे पर लटका मिला. मामले में थाना प्रभारी संतोष दूधी का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

Next Post

लाल कॉलोनी विस्थापन पर बड़ी पहल, भू-स्वामी का दर्जा देने एनसीएल को भेजा गया पत्र

Tue Aug 4 , 2026
सिंगरौली :मोरवा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-4 स्थित लाल कॉलोनी के विस्थापन को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब समाप्त होती नजर आ रही है। नगर निगम ने लाल कॉलोनी में निवासरत परिवारों को भू-स्वामी मानते हुए एनसीएल को पत्र भेज दिया है। इस पहल के बाद यहां […]

You May Like