पेयजल परियोजनाओं में विलंब से भड़के कलेक्टर

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग एवं जल निगम की बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की.

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पेयजल परियोजनाओं में हो रहे विलंब पर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि परियोजनाओं का कार्य जल्द पूरा किया जाए. जो परियोजनाएं वन विभाग कि अनुमति न मिलने के कारण लंबित हैं, उनकी अनुमति लेकर जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ किया जाए. उन्होंने कहा कि परियाजनाओं के कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढग़ से पूर्ण कराने के लिए अधिकारी ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें. बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल आपूर्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है. शिकायत निवारण के लिए स्थापित कंट्रोल रूम में अब तक प्राप्त 369 शिकायतों में से 348 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है. ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए 158 हैंडपंपों में 723 मीटर राइजर पाइप बढ़ाकर उन्हें पुन: चालू किया गया है तथा जल स्तर नीचे चले जाने वाले 38 हैंडपंपों में सिंगल फेस मोटर पंप डालकर पेयजल आपूर्ति प्रारंभ की गई है. मार्च माह से अब तक 15 नलकूपों की सफाई कर उन्हें पुन: चालू किया गया है. जल जीवन मिशन योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई. इस दौरान बताया गया कि जिले में स्वीकृत 332 एकल नलजल प्रदाय योजनाओं में से 317 योजनाओं का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष 15 योजनाओं को 30 मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

 

 

 

Next Post

जैन मंदिर में चोरी का खुलासाः एक हिरासत में, अन्य फरार

Fri May 8 , 2026
इंदौर: ग्रेटर बाबा जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एफएसएल जांच में मिले फिंगरप्रिंट के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि उसके साथी चोरी का माल लेकर महाराष्ट्र भाग गए. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.एरोड्रम थाना […]

You May Like

मनोरंजन