फिजी के राष्ट्रपति 25 को ग्वालियर आएंगे, पीएम मोदी भी रहेंगे साथ

ग्वालियर। फिजी के राष्ट्रपति नैकामा लालाबलावू 25 अगस्त को ग्वालियर आएंगे। फिजी के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते है। फिजी के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी दोनों नेता करीब दो घंटे तक ग्वालियर में साथ रहेंगे।

अभी तक संभावित कार्यक्रम के मुताबिक फिजी के राष्ट्रपति नैकामा लालाबलावू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर में सुबह करीब 11 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद दोनों नेता ग्वालियर का किला और तानसेन के मकबरे पर जा सकते हैं। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच रणनीतिक और व्यापारिक संबंधों पर चर्चा संभावित है। फिजी में भारतीय मूल की आबादी (विशेषकर गिरमिटिया मजदूरों के वंशज) लगभग 37 प्रतिशत हैं। फिजी में हिंदी और भोजपुरी जैसी भाषाएं, भारतीय त्योहार, भोजन और संस्कृति वहां प्रचलित हैं। संभावित कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 3 बजे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर से धार जाएंगे। धार जिले के बदनावर क्षेत्र में बनने वाले देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे।

Next Post

पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सात मोटर बरामद

Tue Aug 12 , 2025
सौंसर। पिपला क्षेत्र में किसानों की पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने साईखेडा के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पकड़े गए आकाश शिंदे और कैलाश महतपुरे के कब्जे से सात मोटर और एक बाइक बरामद हुई। एएसपी नीरज सोनी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि […]

You May Like