
सौंसर। पिपला क्षेत्र में किसानों की पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने साईखेडा के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पकड़े गए आकाश शिंदे और कैलाश महतपुरे के कब्जे से सात मोटर और एक बाइक बरामद हुई। एएसपी नीरज सोनी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि पूछताछ में दोनों ने पिपला क्षेत्र से मोटर चोरी कर तिनखेडा के जंगल में छिपाने की बात स्वीकार की है। अगस्त के पहले सप्ताह में सात किसानों ने मोटर, पाइप और नोजल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने करीब 1.10 लाख का माल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
