गेहूं, खाद्य तेलों, दालों में तेजी, चीनी नरम

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल का औसत भाव लगभग स्थिर रहा। गेहूं, दालों और खाद्य तेलों के दाम बढ़ गये जबकि चीनी नरमी का रुख देखा गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 3,890 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रही। गेहूं चार रुपये मजबूत हुआ और 2,776 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 12 रुपये बढ़ी।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 43 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। उड़द दाल का भाव 29 रुपये और मूंग दाल का 21 रुपये चढ़ गया। चना दाल 18 रुपये और मसूर दाल तीन रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में अगस्त का पाम ऑयल वायदा 72 रिंगिट गिरकर 4,479 रिंगिट प्रति टन पर रह गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.81 प्रतिशत टूटकर 73.85 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 132 रुपये और पाम ऑयल की 68 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल 49 रुपये और सरसों तेल 43 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति के भाव में 37 रुपये और सोया तेल में सात रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।

मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव सात रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। वहीं, चीनी तीन रुपये सस्ती हुई।

 

Next Post

फर्जी अंकसूची पर एफआईआर के आदेश को अवैध नहीं ठहरा सकते: हाईकोर्ट

Fri Jun 12 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने अपने एक आदेश में स्पष्ट किया कि दस्तावेज की सत्यता का परीक्षण सक्षम संस्थान द्वारा किया जा चुका है और वह फर्जी पाया गया है। ऐसे में याचिकाकर्ता को सुनवाई का अवसर देने से भी कोई व्यावहारिक परिणाम नहीं होगा। […]

You May Like