विश्वविद्यालय की मांग को लेकर लामबंद होकर छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

सीधी : सीधी में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर लामबंद हुए छात्रों द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा निकली गई। 6 वर्ष से विश्वविद्यालय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे सीधी मांगे विश्वविद्यालय मुहिम के छात्रों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।सौंपे गये ज्ञापन में छात्र-छात्राओं ने कहा है कि प्रधानमंत्री जी हम सभी छात्रगण आपका हार्दिक अभिनंदन करते हुये सीधी जिले में उच्च शिक्षा की ज्वलंत समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराना चाहते हैं कि सीधी जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, यहां अधिकतर गरीब परिवार केलोग निवास करते हैं।

यहां के छात्रों को दूर-दराज या अन्य प्रदेशों में उच्च शिक्षा के लिये जाना पड़ता है, जिससे समय के साथ-साथ अत्याधिक आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। ऐसे में गरीब परिवारों के विद्याथियों को शिक्षा से वंचित होना पड़ता है या रुचि के विपरीत विषय लेकर पढऩे के लिये बाध्य होना पड़ता है। आज के लोक कल्याणकारी राज्य के अवधारणा में जहां सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबके विश्वास को लेकर चल रही है। आजादी के 80 वर्ष बाद भी सीधी जिले में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का अभाव चिंताजनक है। आपसे प्रार्थना है कि सीधी जिले में विश्वविद्यालय स्थापित करने की महान कृपा करें। हम सभी छात्रगण आपके आजीवन आभारी रहेंगे।
छात्र-छात्राओं तिरंगा यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहे छात्र इंद्रलाल पटेल ने चर्चा के दौरान बताया कि सीधी में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर आज समूचे शहर में सुबह 11 बजे से लेकर शाम तक छात्र-छात्राओं द्वारा भारी संख्या में अपनी उपस्थिति देकर मांग को बुलंद किया गया।

छात्र-छात्राओं ने बुलंदी से उठाई मांग
सीधी में विश्वविद्यालय के न होने से उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए छात्रों को बाहर जाने की बड़ी मजबूरी बनी हुई है। जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र हैं वह उच्च शिक्षा भी नहीं पा सकते।
सुमित पटेल, परास्नातक छात्र एसजीएस कॉलेज सीधी
सरकार को शिक्षण संस्थानों को लेकर एक अभियान चलाना चाहिए कि बिना किसी भटकाव के नजदीकी क्षेत्र में उच्च शिक्षा आसानी से मिल सके।
प्रतिमा सिंह, छात्रा
दुनिया में देश की पहचान स्थापित करानी है तो सरकार की प्राथमिकता उच्च शिक्षा होनी चाहिए। इसके लिये विश्वविद्यालय की स्थापना कराना सबसे अहम है। सीधी में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर करीब 6 वर्षों से छात्र भटक रहे हैं।
इंद्रलाल पटेल, छात्र प्रतिनिधि
सीधी जिले में विश्वविद्यालय स्थापित होने से विशेष कर छात्राओं के लिए वरदान होगा। इसके लिये छात्र-छात्राओं द्वारा लगातार अभियान चलाकर मांग उठाई जा रही है।
ज्योति पटेल, परास्नातक छात्रा जीडीसी सीधी एवं
अध्यक्ष, स्टूडेंट एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन जिला सीधी

Next Post

दतिया में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

Sat Oct 10 , 2026
दतिया: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देश पर खनिज विभाग, उड़नदस्ता अमले और राजस्व-पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर रंगला पंजाब होटल के पास, पाली सुनारी, गोपालपुरा और बड़ौनकलां से अवैध रेत परिवहन करते वाहन पकड़े । सभी जब्त वाहनों को गोराघाट और बड़ौनी थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज […]

You May Like