दतिया: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देश पर खनिज विभाग, उड़नदस्ता अमले और राजस्व-पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर रंगला पंजाब होटल के पास, पाली सुनारी, गोपालपुरा और बड़ौनकलां से अवैध रेत परिवहन करते वाहन पकड़े । सभी जब्त वाहनों को गोराघाट और बड़ौनी थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने संबंधित मामलों में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दतिया कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Post
पुराना बस स्टैण्ड बचाओ आंदोलन में पूर्व विधायक ने भरी हुंकार
Sat Oct 10 , 2026
सीधी : पुराना बस स्टैण्ड बचाओ आंदोलन में पूर्व विधायक केदारनाथ शुक्ल ने हुंकार भरते हुये कहा कि सोनांचल बस स्टैण्ड की रक्षा हम जी-जान से करेंगे। सोनांचल बस स्टैण्ड में अपरान्ह आयोजित सभा को संबोधित करते हुये पूर्व विधायक केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि प्रशासन द्वारा सोनांचल बस स्टैण्ड […]

You May Like
-
1 year ago
46 नव आरक्षकों को एसपी ने किया ब्रीफ